मंझनपुर: मंझनपुर स्थित पुलिस कार्यालय में एसपी की अध्यक्षता में जनसुनवाई का हुआ आयोजन, 25 से अधिक शिकायती पत्र हुए प्राप्त
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर स्थित पुलिस कार्यालय में सोमवार को एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई में महेवाघाट, पश्चिम शरीरा, करारी समेत अन्य थानों में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान 25 से अधिक शिकायती पत्र प्राप्त हुए इन्होंने मौके से कई शिकायतों का निस्तारण कर दिया है।