बड़ौत: बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर बामनौली में अज्ञात वाहन की टक्कर से नीलगाय का बच्चा घायल, एक पैर टूटा
Baraut, Bagpat | Jun 27, 2025 बड़ौत बुढ़ाना मार्ग पर बामनौली में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल नीलगाय के बच्चे का गौ सेवकों ने उपचार किया। नीलगाय के बच्चे को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार गम्भीर रुप घायल कर दिया। सूचना मिलने पर गौ सेवक वरूण शर्मा, मोहित कुमार, गोविंद कुमार, सिंटू कुमार आदि ने बामनौली पहुंच कर घायल नीलगाय के बच्चे का उपचार किया और वन विभाग को सौंप दिया।