बड़ौत: दाहा निवासी दंपति ने पुलिस पर 3 दिन तक थाने में बैठाकर मारपीट का लगाया आरोप, कहा: युवती ने लगाया है झूठा चोरी का आरोप
Baraut, Bagpat | Jun 28, 2025 दाहा निवासी सफीक ने शनिवार सुबह करीब 7 बजे बताया कि गांव की एक युवती ने उनके बेटे को किसी मामले में अपने पिता की जगह जेल जाने के बदले में पांच लाख देने कहा था। उनके बेटे ने मना कर दिया तो युवती ने झूठा आरोप लगाकर थाने पर शिकायत कर दी। जिससे बेटा घर छोड़ कर चला गया। अब पिछले 3 दिनों से पुलिस उन्हें उठाकर थाने ले गई। जहां उसके व दूसरे बेटे के साथ मारपीट की।