दुर्गावती पुलिस की लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई, 32 पशुओं से भरा कंटेनर जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार
कैमूर पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के निर्देश पर दुर्गावती पुलिस ने एनएच-19 पर गुरुवार की रात पशुओं से भरा एक कंटेनर जब्त किया है।
कंटेनर के अंदर कुल 32 पशु लोड थे। पुलिस ने मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
दुर्गावती पुलिस की यह लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई है, जिससे पशु तस्करों में हड़कंप मच गया है।
वही संबंध में दुर्गावती थाना प्रभारी विजय प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि लगातार अभियान चलता रहेगा
Mohania, Kaimur | Nov 13, 2026