एंबुलेंस में छिपाकर ले जा रहे थे शराब, मोहनिया चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग ने दबोचा, 2 गिरफ्तार
बिहार में पूर्ण शराबबंदी को लेकर उत्पाद विभाग की टीम ने जांच अभियान चलाया। मोहनिया समेकित चेक पोस्ट पर एंबुलेंस से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई है।
एंबुलेंस से शराब लेकर दिल्ली से मुजफ्फरपुर ले जाया जा रहा था। जांच के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने एंबुलेंस को रोककर तलाशी ली तो उसमें छिपाकर रखी शराब बरामद हुई।
मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद विभाग आगे की कार्रवाई में जुटा है।
Mohania, Kaimur | Nov 13, 2026