अटेर: विधायक नरेंद्र सिंह के 35 वर्षीय बेटे पुष्पेंद्र सिंह का निधन, चंबल अंचल में शोक की लहर
Ater, Bhind | Oct 20, 2026 भिण्ड विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके 35 वर्षीय पुत्र पुष्पेंद्र सिंह का मंगलवार सुबह निधन हो गया। पुष्पेंद्र सिंह पिछले कई दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे और दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज में उनका उपचार चल रहा था। उनकी हालत नाजुक होने के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था