डिंडौरी: विधायक ने बीजेपी के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों पर भेदभाव का लगाया आरोप
डिंडौरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने करंजिया और बजाग में उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान सांसद एवं बीजेपी जनप्रतिनिधियों और अधिकारी कर्मचारियों पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए अपमान करने को लेकर घेरा जिसका वीडियो सोमवार सुबह 9:00 बजे से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है । दरअसल कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस विधायक एवं सांसद भाजपा जनप्रतिनिधि मंच पर आमने-सामने नजर आए ।