पटियाली: पटियाली में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित दंत शिविर, छात्राओं को दी गई ओरल हेल्थ की जानकारी
पटियाली में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय ओरल हेल्थ कार्यक्रम के तहत दंत शिविर आयोजित हुआ। दंत चिकित्सक डॉ. पल्लवी दास ने छात्राओं को दांतों की देखभाल की जानकारी दी। उन्होंने सॉफ्ट ब्रश, सादा पेस्ट और दिन में दो बार ब्रश करने की सलाह दी, साथ ही सूखे मंजन से बचने को कहा। छात्राओं को दांतों की सही सफाई का तरीका बताया गया और देखभाल की शपथ दिलाई गई।