जमुई: DM आवास के सामने गली में बाइक सवार उचक्कों ने महिला के गले से चेन झपटा, घटना CCTV में हुई कैद
Jamui, Jamui | Aug 17, 2026 DM आवास के सामने RJD कार्यालय के पीछे गली में सोमवार की सुबह 8:30 बजे बेखौफ बाइक सवार उचक्कों ने पूजा कर लौट रही महिला के गले से सोने का चेन झपटकर फरार हो गया और पुलिस को खुलेआम चुनौती दे दी। घटना की सारी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसका वीडियो सामने आया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।