भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी का बड़ा भंडाफोड़!
648 बोतल ओल्ड मंक रम के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामद
#महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नौतनवा पुलिस और SSB की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। बैरियहवा पुल के पास चेकिंग के दौरान क्रेटा कार से 648 बोतल अवैध ओल्ड मंक रम बरामद की गई। पुलिस ने मौके से हरियाणा, दिल्ली और नेपाल से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में तस्करी में इस्तेमाल क्रेटा कार (UP23AW6249) भी जब्त की गई। तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के नेटवर्क को लेकर पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।
Public maharajganj
#Maharajganj #BreakingNews #NepalBorder #LiquorSmuggling #Nautanwa #MaharajganjPolice #SSB #UPPolice #OldMonkRum #BorderSecurity #UPNews #PublicMaharajganj