खोदावंदपुर: खोदावंदपुर प्रखंड मुख्यालय सहित क्षेत्र में गणतंत्र दिवस मनाया गया
खोदावंदपुर प्रखंड मुख्यालय सहित क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस दौरान प्रखंड कार्यालय परिसर में रविवार को सुबह 9 बजे प्रखंड प्रमुख संजू देवी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में चिकित्सा पदाधिकारी दिलीप कुमार थाना परिसर में थाना अध्यक्ष मिथलेश कुमार ने झंडोतोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दिया।