खोदावंदपुर: खोदावंदपुर थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई
सरस्वती पूजा में डीजे बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। पूजा समिति को लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। साथ ही निर्धारित समय पर प्रतिमा का विसर्जन भी करना होगा। यह निर्देश थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने दिया है। शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे थाना परिसर में आयोजित खोदावंदपुर शांति समिति की बैठक में थानाध्यक्ष ने कहा कि सरस्वती पूजा के मौके पर हुड़दंगियों पर खास नजर है।