खोदावंदपुर: फफौत मौजा में प्रशासन ने सार्वजनिक रास्ता खाली कराया
फफौत मौजा में अतिक्रमित सार्वजनिक रास्ता की जमीन को स्थानीय प्रशासन ने सोमवार को दोपहर करीब दो बजे खाली करवाया। इसकी जानकारी देते हुए अंचल अधिकारी प्रीति कुमारी ने बताया कि फफौत मौजा अंतर्गत खेसरा नं 322 थाना नं 82 की आम रास्ता की जमीन को वर्षो पूर्व से अतिक्रमित कर लिया गया था। इस मामले में खोदावंदपुर अंचल में वाद संख्या 04/22-23 संधारित है।