खोदावंदपुर: पंचायत भवन का ताला टूटने पर चोरों ने कई सामान चुराए
खोदावंदपुर थाना अंतर्गत पंचायत भवन का ताला काटकर सोमवार की बीती रात अज्ञात चोरों ने कई समाग्री गायब कर दिया। इस घटना की सूचना पंचायत के मुखिया उमा कुमार चौधरी ने खोदावंदपुर पुलिस को मंगलवार की सुबह ग्यारह बजे दिया है। स्थानीय पुलिस को दिये गये आवेदन में बताया गया है। कि अज्ञात चोरों ने बेगमपुर गांव स्थित पंचायत भवन के कक्ष में चोरी की बात बताई है।