खोदावंदपुर: खोदावंदपुर में जदयू कार्यकर्ताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती धूमधाम से मनाई
खोदावंदपुर में जदयू के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को दोपहर करीब चार बजे जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती धूमधाम से मनाया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड जदयू अध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का जन्म भारत में ब्रिटिश शासन काल में समस्तीपुर जिले के पितौंझिया गाँव में हुई थी, जिसे अब 'कर्पूरीग्राम' कहा जाता है। वे नाई समाज के थे।