रोड चौड़ा करने के लिए मन्दिर तोड़ा लेकिन 4 दिन में भी नही हिला पाए हनुमानजी की मूर्ति।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
उज्जैन। सिंहस्थ महाकुंभ 2028 के लिए उज्जैन के कंठाल चौराहे से छत्री चौक तक सड़क को चौड़ा किया जा रहा है। शहर के इसी रूट मदनलाल शर्मा मार्ग नई पैठ छत्री चौक के सती गेट पर खड़े हनुमानजी का मंदिर है। माना जाता है कि यह मंदिर 170 साल पुराना यानी 1857 के दौर का है। नगर निगम ने सड़क चौड़ीकरण के लिए मंदिर को शिफ्ट करने का प्लान बनाया। 4-5 सितंबर को नगर निगम की टीम ने मंदिर पर हथौड़ा चलाया। फिर हनुमानजी की प्रतिमा को हटाने की बारी आई। प्रशासन ने प्रयास किया, मगर खड़े हनुमान टस से मस नहीं हुए। चार दिन में चार बार मूर्ति को खिसकाने की कोशिश विफल रही। भक्तों ने इसे दैवीय संकेत और भगवान का चमत्कार माना। प्रशासन ने हाथ खड़े किए और भक्तों ने हाथ जोड़ लिए।