मेजा: मेजा क्षेत्र में रास्ते के विवाद में मारपीट, जान से मारने की धमकी, व्यक्ति ने बताई सच्चाई
Meja, Allahabad | Apr 23, 2026 मेजा क्षेत्र के ओनाऊर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर अमान नामक युवक द्वारा एक गरीब परिवार के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आज गुरुवार दोपहर पीड़ित परिवार ने मीडिया के सामने शासन-प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।