बिंदकी: गढ़ी गांव में घर के बाहर खेल रही 2 वर्षीय बच्ची बिजली के खंबे के करंट में चिपकी, गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव में अंकित की 2 वर्षीय पुत्री काव्या घर के बाहर खेल रही थी। खेलते खेलते अचानक घर के बाहर बिजली के खंबे के करंट में चिपक गई। जिसके चलते हड़कंप मच गया। मां ने देखा तो हाथ पकड़ कर करंट से दूर किया। मां को भी हल्का करंट लगा। बच्ची को इलाज के लिए रविवार की शाम करीब 5:30 बजे सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया गया।