सागर नगर: निर्वाचन में मीडिया की भूमिका विषय पर सागर के मकरोनिया में मीडिया कार्यशाला का हुआ आयोजन
सागर के मकरोनिया में सोमवार को निर्वाचन में मीडिया की भूमिका विषय पर मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य ने मीडिया कर्मियों से आगामी लोकसभा निर्वाचन को निष्पक्ष व स्वतंत्र रूप से संपन्न करवाने में सहयोग की अपेक्षा की। एसपी अभिषेक तिवारी ने कहा कि आदर्श आचार संहिता का पालन कराने में मीडिया की अहम भूमिका है।