सागर नगर: सागर केंद्रीय जेल में विपश्यना ध्यान शिविर का आयोजन हुआ शुरू
विपश्यना ट्रस्ट सागर के तत्वाधान में विपश्यना ध्यान शिविर केंद्रीय जेल सागर मे शुरू हो गया हैं। जो आगामी 10 दिनों तक चलेगा। शिविर मे केंद्रीय जेल सागर के 29 कैदी 10 दिन तक विपश्यना ध्यान का अभ्यास करेंगे । उक्त शिविर का संचालन सहायक आचार्य श्री भाऊ राव ठाकरे एवं श्री हरी सिंह कुशवाहा, राजा प्रजापति एवं श्री वायकर द्वारा किया जा रहा है ।