सागर नगर: पुलिस प्रशिक्षण शाला सागर में लोकसभा चुनाव हेतु सागर जोन मुख्यालय स्तर पर पुलिस अधिकरियों /कर्मचारियों का हुआ प्रशिक्षण
पुलिस प्रशिक्षण शाला सागर में पुलिस मख्यालय भोपाल के निर्देशानुरूप आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के संबंध में संभाग स्तर पर पुलिस अधिकारियों / कर्मचारियों को चुनाव प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) एवं नोडल अधिकारी स्टेट निर्वाचन श्री संजय कुमार झा एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्रीमति अनुराधा शंकर उपस्थित रहे।