सागर नगर: एफएसटी टीम की बड़ी कार्रवाई बम्होरी ढूढ़र गांव मे चैकिंग के दौरान 10 लाख रुपए किए गए जप्त
लोकसभा निर्वाचन के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य के द्वारा एसएसटी एवं एफएसटी टीमों का गठन कर जिले के विभिन्न स्थान के अंतर्गत एवं अंतर जिला सीमा पर जांच दल के द्वारा चेकिंग नाके स्थापित किए गए हैं सानौधा FST टीम ने चैकिंग के दौरान ग्राम बम्होरी ढूंढर मे कार्रवाई करते हुए जितेंद्र यादव निवासी मकरोनिया सागर से पैसे जप्त किये गए है ।