मधेपुरा जिले के मुरलीगंज स्थित किरण फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने का दृश्य दिखाई दे रहा है। युवक के शरीर पर चोट के निशान और खून भी नजर आ रहा है। मारपीट को लेकर केंद्र के संचालक राजा कुमार पर आरोप लगाए जा रहे हैं। आखिर नशा मुक्ति के नाम पर ऐसी प्रताड़ना क्यों? प्रशासन इस मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करे।
#Madhepura #Murliganj #NashaMuktiKendra #ViralVideo #BiharNews PurviBiharNews
Patna Rural, Patna | Nov 17, 2026