ठाकुरद्वारा: भोजपुर थाना क्षेत्र के देवीपुरा के पीड़ित परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर इंसाफ की गुहार लगाई
भोजपुर थाना क्षेत्र के देवीपुरा के पीड़ित परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र पेश करके इंसाफ की गुहार लगाई है यशपाल सिंह द्वारा पेश किए गए प्रार्थना पत्र में कहां गया है कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी रामा की 5 जून 2020 को मूंढापांडे निवासी से की थी शादी में दान दहेज भी अपनी हैसियत के हिसाब से दिया गया ससुराल पक्ष के लोग दहेज से खुश नहीं थे