ठाकुरद्वारा: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बल्लभगढ़ में भूसे के ढेर पर तेंदुए को देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत
ठाकुरद्वारा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बल्लभगढ़ मे भूसे के ढेर पर तेंदुए को देखे जाने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। तेंदुए के होने की ख़बर गांव मे आग की तरह फैल गयी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ ग्राम बल्लभगढ़ में भूसे के ढेर पर तेंदुए को बैठा देखा गया है, तेंदुए की दस्तक की ख़बर गांव मे फैलते ही लाठी-डंडे लेकर सैकड़ो ग्रामीण मौक़े पर इकट्ठा हो गए।