ठाकुरद्वारा: शरीफ नगर गांव में अपने ही तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से हुई मौत
अपने ही मछली पालन के तालाब में डूब कर युवक की मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वह अपनी दो बहनों का इकलौता भाई था। गांव शरीफनगर निवासी समीर (20) गांव के पास स्थित अपने मछली पालन के तालाब में नहाने के लिए गया था। नहाते समय वह तालाब के गहरे कुंड में चला गया वहां से गुजर रहे दिलशाद ने उसे तालाब में डूबता देख ग्रामीण को सूचना दी।