नीमडीह: झामुमो ने 7 सितंबर को एकदिवसीय धरना प्रदर्शन के लिए बीडीओ व थाना में ज्ञापन सौंपा
एमएमडीआर कानून के विरोध और जल-जंगल-जमीन पर स्थानीय लोगों के अधिकार की मांग को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है. प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत 7 सितंबर को प्रखंड स्तर पर एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जायेगा. कार्यक्रम को लेकर झामुमो कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नीमडीह के प्रखंड विकास पदाधिकारी और नीमडीह थाना में लिखित सूचना/ज्ञापन सौंपा.