रॉबर्ट्सगंज: ओबरा सी प्लांट में वेतन न मिलने से नाराज कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार करते हुए किया प्रदर्शन
ओबरा में बन रहे 1320 मेगावॉट के ओबरा परियोजना सी प्लांट का कार्य ठेकेदार द्वारा कराये जाने और वसूली एवं वेतन न मिलने का आरोप लगाते हुए मजदूरों ने कार्य ठप कर दिया। मजदूरों ने कार्यदायी संस्था पर 3 महीने से वेतन न देने का आरोप लगाया। वेतन न मिलने से नाराज मजदूरों ने सुबह 3 बजे तक हड़ताल की। इस बीच कार्य बहिष्कार कर कई घंटे मजूदरों ने प्रदर्शन किया।