खैरथल: राखी पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने खैरथल तिजारा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
आगामी रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता में शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा बुधवार दोपहर करीब 12:00 बजे खैरथल एवं तिजारा कस्बे में निरीक्षण एवं सैंपलिंग की कार्रवाई की गई। टीम ने दुकानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भिजवाए साथ ही प्रतिष्ठानों में साफ सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।