फर्रुखाबाद: पांचालघाट निवासी 24 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिला अस्पताल में भर्ती
कादरीगेट के पांचालघाट निवासी 24 वर्षीय आदिल पुत्र मोहम्मद शाकिर ने किराए के मकान में संदीप परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया।परिजनों ने आदिल को फंदे से उतरकर निजी वाहन से जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया।ड्यूटी पर तैनात डॉ अमन कुमार ने बताया कि परिजनों द्वारा बताया गया था कि युवक आदिल ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया है।