दिल को झकझोर कर देने वाली घटना
💔 मोर्चरी के गेट पर मां का इंतजार करता रहा मासूम… उसे क्या पता था कि मां अब कभी लौटकर नहीं आएगी।
फरीदाबाद के BK अस्पताल की मोर्चरी के बाहर एक मासूम बच्चा टकटकी लगाए गेट की ओर देखता रहा। वह अपनी मां लक्ष्मी को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आया था, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी मां की मौत हो गई।
मासूम को इस दर्दनाक सच्चाई से अनजान रखा गया। अस्पताल स्टाफ ने उसे टॉफी, चॉकलेट और कोल्ड ड्रिंक देकर संभालने की कोशिश की। बच्चा बार-बार यही कहता रहा— “मम्मी को ऊपर इलाज के लिए ले गए हैं…”
लेकिन जब उसे एहसास हुआ कि मां अब कभी वापस नहीं आएगी, तो वह फूट-फूटकर रो पड़ा। बताया जा रहा है कि बच्चे के पिता करीब दो साल पहले ही उसे और उसकी मां को छोड़कर चले गए थे।
आज इस मासूम के सिर से मां का साया भी उठ गया।
जिस उम्र में उसे मां की गोद, प्यार और सहारे की जरूरत थी, उसी उम्र में जिंदगी ने उससे उसका सबसे बड़ा सहारा छीन लिया। 💔
🙏 ईश्वर इस मासूम को हिम्मत दे और उसके जीवन में आगे कभी ऐसा दुख न आए।
#Faridabad #BKHospital #EmotionalNews #HeartBreaking #MotherLove #ViralNews #Humanity #फरीदाबाद #मां #मासूम #दर्दनाक_घटना
Palwal, Palwal | Aug 21, 2026