नवकेतन गोयल एवं सुरेंद्र सुधा काका ने कालेश्वर तीर्थ में जल भराव का बटन दबाकर किया शुभारंभ
कुरुक्षेत्र, 3 नवंबर। प्राचीन एवं प्रसिद्ध कालेश्वर तीर्थ में जल प्रवाह का शुभारंभ ग्रीन होम प्राईवेट लिमिटेड के निदेशक नवकेतन गोयल(बब्बी) एवं सुरेंद्र सुधा (काका) ने टयूबवेल का बटन दबाकर किया। यह टयूबवेल दोनों ने दान स्वरूप लगवाया है। मंदिर परिसर में पहुंचने पर दोनों यजमानों का श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा के मुख्य सलाहकार जयनारायण शर्मा एवं प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा के नेतृत्व में सभा के सदस्यों ने वेदमंत्रोच्चरण के बीच पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। नवकेतन गोयल(बब्बी) और सुरेंद्र सुधा (काका) ने भगवान कालेश्वर की पूजा अर्चना की और जलाभिषेक किया। इस टयूबवेल के लगने से कालेश्वर तीर्थ में स्वच्छ जल का प्रवाह होगा। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा लगभग 50 लाख रूपए की लागत से इस तीर्थ का जीर्णोद्धार किया गया था लेकिन जलभराव की कोई व्यवस्था न होने के कारण तीर्थ में जल नही था। अब टयूबवेल के लगने से मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को स्नान एवं आचमन के लिए स्वच्छ जल उपलब्ध होगा। नवकेतन गोयल(बब्बी) और सुरेंद्र सुधा ने कहा कि कालेश्वर मंदिर प्राचीन मंदिर है। श्री ब्राहमण एवं तीर्थोद्धार सभा ने श्रावण मास में कालेश्वर महादेव की विशेष आरती में निमंत्रित किया। दोनो ने उसी समय तीर्थ में जलभाराव के लिए टयूबवेल लगवाने का संकल्प लिया था। भगवान कालेश्वर के आशीर्वाद से उनका यह संकल्प आज पूरा हुआ है। इस अवसर पर सभा के मुख्य सलाहकार नवकेतन गोयल और सुरेंद्र सुधा का टयूबवेल लगवाने के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि स्वच्छ जल का प्रवाह होने से श्रद्धालुओं को स्नान व आचमन की सुविधा प्राप्त होगी।
फोटो परिचय
कुरुक्षेत्र। बटन दबाकर टयूबवेल का शुभारंभ करते हुए नवकेतन गोयल एवं सुरेंद्र सुधा।
कुरुक्षेत्र। नवकेतन गोयल व सुरेंद्र सुधा भगवान कालेश्वर की पूजा अर्चना करते हुए।