चिड़ावा: मंड्रेला क्षेत्र में दो अलग-अलग हादसों में एक व्यक्ति की मौत, जबकि एक गंभीर रूप से घायल
मंड्रेला थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग हादसों में एक व्यक्ति की मौत व एक व्यक्ति गंभीर से घायल होने की जानकारी निकल कर सामने आ रही है। मंड्रेला कस्बे में राजगढ़ रोड पर पावर हाऊस के नजदीक सीमेंट से भरे ट्रोले की चपेट में आने से मथुरा निवासी लोकेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक के दोनों पैर बुरी तरह कुचले गए।