#टिहरी जिले के प्रतापनगर के लंबगांव पावर हाउस के पास सोमवार को बस और स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार #तीन युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को सरकारी अस्पताल #लंबगांव पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया गया कि बस लंबगांव से #ऋषिकेश-हरिद्वार की ओर जा रही थी।