मुरैना: फायरिंग की घटना का आरोपी राहुल मिश्रा गिरफ्तार।
मुरैना कोतवाली थाना पुलिस ने फायरिंग की घटना में फरार चल रहे आरोपी राहुल मिश्रा, निवासी अवंती बाई कॉलोनी, को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले राहुल मिश्रा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे। अब पुलिस ने उसे फायरिंग के मामले में गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।