मुरैना।
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे सेफ क्लिक अभियान 2.0 के अंतर्गत माता बसैया थाना पुलिस द्वारा ग्राम पंचायत दतहरा एवं माता बसैया में ग्रामीणों के साथ संवाद कर उन्हें साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, OTP, बैंक खाते की जानकारी, ATM/डेबिट कार्ड विवरण एवं UPI PIN किसी के साथ साझा न करने की सलाह दी। साथ ही संदिग्ध कॉल, मैसेज और सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी से सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई गई तथा सभी से सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने और दूसरों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया।