बिंदकी: बिंदकी कस्बे के फरीदपुर मोड में महिला के बैग को काटकर दो टप्पेबाज ₹50,000 लेकर फरार, वीडियो हो रहा वायरल
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के सरकंडी गांव की महिला हसीना पत्नी मोहम्मद सलीम गुरुवार को बिंदकी कस्बे के पंजाब एंड सिंध बैंक से ₹50000 निकाले और ई रिक्शा में बैठकर गांव जा रही थी। तभी ई रिक्शा में सवार अज्ञात दो महिलाओं ने उनके बैग को काट दिया और ₹50000 निकालकर फरार हो गए। मामला सीसीटीवी में कैद हुआ शुक्रवार की सुबह 7 बजे तक वीडियो वायरल होता रहा।