जागरूक युवा समिति की ओर से मंगलवार को चंबापनगर में आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में कुल 146 लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई। शिविर में कई मरीजों में मोतियाबिंद की समस्या पाई गई, जिनका बुधवार को मुफ्त ऑपरेशन कराया गया। समिति के सदस्य मरीजों को अस्पताल तक ले गए।