विद्या भारती स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया दीपोत्सव : जालोर। सिरे मंदिर रोड स्थित विद्या भारती स्कूल में दीपावली के उपलक्ष्य में दीपोत्सव मनाया गया। इसमें प्ले ग्रुप से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों ने रंगोली, दीप सजावट सहित विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं ने भाग लिया। बच्चों ने आकर्षक रंगोलियां और सजावटी कलाकृतियां बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। निर्देशिका मधुबाला भाटी, निर्देशक केएन भाटी और प्रधानाचार्य डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए दीपावली के सांस्कृतिक महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम में सुरक्षित एवं प्रदूषणमुक्त दीपावली मनाने, स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
Jalor, Jalor | Nov 2, 2026