आलासन सरपंच चुनाव विवाद गरमाया; भवानी सिंह देथा ने प्रशासन को दिया 2 दिन का अल्टीमेटम : जालोर। आलासन ग्राम पंचायत में सरपंच चुनाव की मतगणना को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मतगणना में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर धरना जारी है। मारवाड़ राजपूत सभा के जिला प्रतिनिधि भवानी सिंह देता ने प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए निष्पक्ष जांच और दोबारा मतगणना कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर धरना और भूख हड़ताल जारी रखी जाएगी। धरनार्थियों ने मतगणना की सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने और जांच पूरी होने तक शपथ ग्रहण प्रक्रिया स्थगित रखने की मांग की हैं।
Jalor, Jalor | Nov 2, 2026