काको: घूरन बीघा के पास 879 बोतल अंग्रेजी शराब से लदी होंडा सिटी कार जब्त, तस्कर फरार
Kako, Jehanabad | Feb 13, 2025 काको थाने की पुलिस ने घूरन बीघा के पास से वाहन जांच के दौरान भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लदे एक होंडा सिटी कार को जब्त किया है। जबकि वाहन चला रहे शराब तस्कर भागने में सफल रहा इस संबंध में जिला प्रशासन के द्वारा गुरुवार शाम करीब 7 बजे जानकारी दी गई कि उक्त करवाई में होंडा सिटी कार के साथ साथ कार से अंग्रेजी शराब भी बरामद किया।