काको: पहल बीघा गांव में डीजे ट्रॉली में आग लगाई गई, करीब 5 लाख रुपए का नुकसान
Kako, Jehanabad | Feb 12, 2025 काको प्रखंड अंतर्गत पहल बीघा गांव में असामाजिक तत्वों के द्वारा गांव में ही लगे डीजे ट्रॉली में रात्रि का फायदा उठाकर आग लगा दिया गया और डीजे ट्रॉली से लग ट्रैक्टर को भी आग के हवाले करने का प्रयास किया जाने लगा जिसके बाद जैसे ही इसकी भनक पीड़ित परिवार के हुई तो वे घटना स्थल पर पहुंचे जिसके बाद असामाजिक तत्व भाग निकलने में सफल रहे।