मंडी: भगवान परशुराम सलाई सेंटर जेलरोड़ में प्रमाण पत्र समारोह आयोजित,महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा रहे मौजूद
Mandi, Mandi | Feb 28, 2024 हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण सभा सदर मंडी खंड द्वारा संस्कार सदन जेलरोड़ में 2014 से भगवान परशुराम शिलाई सेंटर चलाया हुआ हैं।जिसमें बेटियों को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है।बुधवार को सिलाई सेंटर में नवें बैच की प्रशिक्षुओं के लिए प्रमाण पत्र समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।