मंडी: मतदान प्रतिशत में वृद्धि के लिए करें समन्वित प्रयास : अपूर्व देवगन, उपायुक्त मंडी
Mandi, Mandi | Feb 27, 2024 डीसी अपूर्व देवगन ने लोकसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिले में मतदान प्रतिशत में वृद्धि के लिए सभी से समन्वित प्रयास करने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी सहायक निर्वाचन अधिकारी इस ओर व्यक्तिगत ध्यान दें। लक्ष्य केंद्रित प्रयासों और लीक से हटकर सोच के बल पर वोटर टर्नआउट में बढ़ोतरी के साथ ही चुनाव का सफलतापूर्वक निष्पादन भी सुनिश्चित होगा।