मंडी: मंगलवार को ज़िला मुख्यालय में शिवरात्रि महोत्सव के लिए हुए सुंदरनगर, बालीचौकी, बल्ह व सुंदरनगर के कलाकारों के ऑडिशन
Mandi, Mandi | Feb 28, 2024 अंतराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के लिए मंगलवार को सुंदरनगर, बालीचौकी व बल्ह के कलाकारों के ऑडिशन हुए, जिसमें कलाकारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।यह जानकारी देते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम उप समिति के संयोजक एवं अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर ने बताया कि सोमवार को मंडी सदर, कोटली, पधर और धर्मपुर उपमंडल के कलाकारों के ऑडिशन लिए गए थे, जिसमें 56 कलाकारों का चयन हुआ है।