मंडी: पूर्व सीएम जयराम ठाकुर बोले -हिमाचल प्रदेश के लिए ये ऐतिहासिक पल, हिमाचल में जो कभी नहीं हुआ, वो इस बार हो गया
Mandi, Mandi | Feb 28, 2024 पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा आज हिमाचल प्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने कहा कि आज वो हुआ जो इतिहास में कभी नहीं हुआ।हिमाचल में फिर से बदलाव की स्थिति बनी है और इसका हम स्वागत करेंगे।उन्होंने इस दौरान हर्ष महाजन को बधाई देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का आभार जताया है।