लखीसराय: सदर प्रखंड क्षेत्र के महिसोना डीआरसीसी परिसर में आगामी 23 जून को एकदिवसीय रोजगार जॉब कैंप का होगा आयोजन
लखीसराय: जिला नियोजनालय कार्यालय कुर्मी नीतीश कुमार से गुरुवार के दोपहर 1:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार आगामी 23 जून को सदर प्रखंड क्षेत्र के महिसोना स्थित डीआरसीसी परिसर में एक दिवसीय रोजगार जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस जॉब कैंप में मदरसन ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग कंपनी द्वारा कुल 40 पदों पर भारती के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा।