देहरादून मुख्यमंत्री धामी ने विपक्षी दल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की जनता भली-भांति जानती है कि कांग्रेस के शासनकाल की मुख्य पहचान विकास कार्यों से ज्यादा बड़े घोटालों और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों से जुड़ी रही है।उन्होंने आगे कहा कि भले ही समय बदल गया हो और राज्य में सरकारें बदल गई हों, लेकिन कांग्रेस के पुराने कारनामे आज भी जनता की यादों में पूरी तरह ताजा हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अतीत में हुए प्रशासनिक कुप्रबंधन और भ्रष्टाचार को लोग भूले नहीं हैं।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #BJP #Pushkarsinghdhami