उत्तराखंड चमोली रुद्रनाथ ट्रैक पर दर्दनाक हादसा, 150 मीटर गहरी खाई से मद्रास के ट्रैकर का शव बरामद।
चमोली प्रसिद्ध रुद्रनाथ ट्रैकिंग रूट पर एक बेहद दुखद हादसा सामने आया है। यहाँ सागर गांव के पास एक ट्रैकर पैर फिसलने की वजह से करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही तत्काल एक्शन में आई (SDRF) की टीम ने बेहद चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव को खाई से बाहर निकाला। मृतक की पहचान अशोक (36 वर्ष), पुत्र श्रीकांत, निवासी मद्रास (चेन्नई) के रूप में हुई है।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #Chamoli #Ruderperyag