चमोली-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चटवापीपल के समीप एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। यहाँ स्थित एक पेट्रोल पंप के ठीक पीछे पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा अचानक दरक कर नीचे आ गिरा। गनीमत रही कि समय रहते वहाँ तैनात तीन कर्मचारियों को सुरक्षित बचा लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, भारी मात्रा में मलबा गिरने के कारण पेट्रोल पंप परिसर और उसके आसपास के क्षेत्र को भारी नुकसान पहुँचने की खबर है।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #Chamoli #Badrinath